12 और 13 अप्रैल को होंगे सेमीफाइनल और फाइनल के महा मुकाबले* *क्रिकेट के रोमांच, उत्साह और जुनून से रूबरू हुए दर्शक और खिलाड़ी*

Yogendra Asati
10 Apr 2024
निर्वाचन

*मतदाता जागरूकता गतिविधियां*

*12 और 13 अप्रैल को होंगे सेमीफाइनल और फाइनल के महा मुकाबले*

*क्रिकेट के रोमांच, उत्साह और जुनून से रूबरू हुए दर्शक और खिलाड़ी*

*प्रशासन, ऑर्डनेंस, रेलवे और पुलिस एकादश की टीमें सेमीफाइनल में*

*तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल में रेलवे एकादश और पुलिस एकादश ने जीते अपने मैच,टूर्नामेंट जीतने का दावा बरकरार*

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने जिले भर के मतदाताओं से मतदान करने की करी अपील*


कटनी (10 अप्रैल)- स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट क्रिकेट के अद्भुत रोमांच ,जोश,उत्साह और जुनून के संग धीरे-धीरे अंतिम चरण की ओर पांव पसार रहा है। बुधवार को तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल क्रिकेट मैच में रेलवे एकादश और पुलिस एकादश ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। इसके पहले जिला प्रशासन एकादश और आर्डनेंस एकादश की क्रिकेट टीम पहले ही सेमी फाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में उक्त चारों टीमों के बीच महा मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी टीमों का टूर्नामेंट जीतने का दवा अभी भी बरकरार है। जो भी टीम अच्छा खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी वे सेमीफाइनल के मैच जीतकर फाइनल की ओर आगे बढ़ेगी। आज भी मैदान पर क्रिकेट के रोमांच ,उत्साह और जुनून से दर्शक और खिलाड़ी रूबरू हुए। जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर रात की हल्की बूंदाबांदी और वारिश के बीच क्रिकेट मैच हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने जिले भर के नागरिकों से 19 और 26 अप्रैल को उत्साहपूर्वक शत प्रतिशत मतदान किए जाने की अपील की है।

*तीसरा क्वार्टर फाइनल रेलवे इलेवन ने जीता*

ऑर्डनेंस ग्राउंड में राजस्व एकादश और रेलवे एकादश के बीच खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में रेलवे एकादश ने राजस्व एकादश को सात विकेट से हराया। रेलवे ने टॉस जीतकर राजस्व को बैटिंग करने का न्योता दिया। राजस्व 11 ने 13.4 ओवर में सभी विकेट होकर 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे एकादशी की टीम ने 7.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 78 रन बनाकर मैच जीता। अभिषेक तिवारी ने 37 राधे मीणा ने 29 और राहुल ने 21 रन बनाए। रेलवे की ओर से अमन विश्वकर्मा ने 2.1 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट गिराए। वही मनीष सिंह ने तीन और अतुलेश सिंह बघेल ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

*अमन बने प्लेयर ऑफ द मैच*

रेलवे इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी के प्रदर्शन करने पर अमन विश्वकर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई और मतदान दिवसों पर मतदान करने का संकल्प लिया गया।

*पुलिस इलेवन ने दिया 151 रन का लक्ष्य*

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच,एनकेजे रेलवे प्लेग्राउंड में खेले जा रहे मैच में पुलिस इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवरों में 150 रन बनाकर विद्युत इलेवन को 151 रनों का जीतने का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग की टीम 13.5 ओवर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पुलिस एकादश ने 81 रनों से मैं जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

*उदयभान ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड*

पुलिस एकादश की ओर से क्रिकेट का ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए उदयभान ने 30 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की सहायता से शानदार 760रन बनाए और दो ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उदयभान को क्लियर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

*12 और 13 अप्रैल को होंगे सेमी फाइनल और फाइनल के महा मुकाबले*

आपको बता दें कि 12 अप्रैल को पहला सेमीफाइनल प्रशासन इलेवन और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के विरुद्ध खेला जाएगा वहीं दूसरा सेमीफाइनल रेलवे 11 और पुलिस 11 के बीच खेला जाएगा। रेलवे ग्राउंड और ऑर्डनेंस फैक्ट्री ग्राउंड में सेमीफाइनल के महा मुकाबला खेले जाएंगे। वही क्रिकेट टूर्नामेंट का आखरी और फाइनल मुकाबला सेमी फाइनल की टीमों के विजेता टीमों के बीच 13 अप्रैल को ऑर्डनेंस ग्राउंड में खेला जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ियों,नागरिकों और क्रिकेट प्रेमियों से निर्धारित स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का आग्रह स्वीप टीम द्वारा किया गया है।

*आकर्षक पुरस्कार और दो मूवी टिकट*

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21000 रुपए और तृतीय पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला में सबसे ज्यादा चौके, छक्के,सर्वाधिक विकेट लेने वाले और मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ियों को दो मूवी टिकट भी दिए जाएंगे।

*क्वार्टर फाइनल में इन्हें मिले मूवी टिकट*

तीसरे क्वार्टर फाइनल में रेलवे इलेवन से मनीष सिंह को सर्वाधिक तीन विकेट लेने, राधे मीणा को पांच चौके और मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के साथ दो मूवी टिकट दिए गए हैं। इसी प्रकार चौथे क्वार्टर फाइनल में पुलिस एकादश उदयभान को ऑल राउंड बेहतर प्रदर्शन पर दो मूवी टिकट दिए गए हैं।

*इनकी रही मौजूदगी*

इस दौरान डी ई ई रेलवे मुफीद खान, लोक सेवा प्रबंधन दिनेश विश्वकर्मा जनपद पंचायत के सीईओ प्रदीप सिंह, अभिषेक भार्गव क्रिकेट खिलाड़ियों और नागरिकों की मौजूदगी रही।