*संचार संकर्म समिति की बैठक 19 मई को*

Yogendra Asati
13 May 2026
अन्‍य

*संचार संकर्म समिति की बैठक 19 मई को*

कटनी (13 मई)- जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक 19 मई को दोपहर 1 से जिला पंचायत के सभागार में आयोजित होगी। संचार संकर्म समिति की सचिव एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मेघा मौर्य ने बताया कि बैठक में पूर्व के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ लोक निर्माण , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,जल विकास निगम मंडल शहडोल, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, आदिम जाति कल्याण विभाग कटनी द्वारा विगत दो वर्षों में कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त जनपद पंचायतों के अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री और उपयंत्रियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी सहित नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।