नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर के धार्मिक स्थलों में आज एक साथ आयोजित होगा मतदाता जागरूकता गतिविधियां* *जिला स्तरीय कार्यक्रम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री माता मंदिर में*

Yogendra Asati
14 Apr 2024
निर्वाचन

*लोकसभा निर्वाचन 2024*

*नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर के धार्मिक स्थलों में आज एक साथ आयोजित होगा मतदाता जागरूकता गतिविधियां*

*जिला स्तरीय कार्यक्रम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री माता मंदिर में*

कटनी ( 14 अप्रैल ) - स्वीप के नोडल अधिकारी एवम जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन अनवरत जारी है।

नोडल अधिकारी स्वीप श्री शिशिर गेमावत ने जिले के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से 15 अप्रैल 2024 को रात्रि 8 बजे से जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री माता मंदिर सहित सभी निकायों के धार्मिक स्थलों में एक साथ प्रचार-प्रसार एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए है।

इस हेतु जनपद स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगर पंचायत स्तर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री माता मंदिर में जिला स्तरीय आयोजन हेतु नोडल अधिकारी विनोद शुक्ला आयुक्त , डॉ. चित्रा प्रभात प्राचार्य,सुश्री वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, पूजा द्विवेदी, जिला संयोजक,दिनेश विश्वकर्मा, जिला प्रबंधक को नियुक्त किया जाकर कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।