*ढीमरखेड़ा में जनपद की सामान्य सभा की बैठक आज*
कटनी (6 अगस्त)- बुधवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष ढीमरखेड़ा में जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में 2 बजे से किया गया है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15वें वित्त के अंतर्गत वर्ष 2024- 25 की कार्य योजना के संबंध में , बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता, शिक्षा विभाग के अंतर्गत गणवेश एवं पुस्तक वितरण, क्षतिग्रस्त शाला भवनों के संबंध में एवं सभापति की अनुमति से (बैठक के पूर्व प्रस्ताव प्राप्त होने पर) अन्य विषयों पर निर्धारित एजेंडा के अनुसार चर्चा की जाएगी। बैठक में उपस्थित होने के संबंध में जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यों और पदेन जनपद सदस्यों (सरपंच) को जानकारी दी गई है। जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने विभागीय अधिकारियों और शाखा प्रभारी को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।
*ढीमरखेड़ा में जनपद की सामान्य सभा की बैठक आज*