जिले की 6 जनपद पंचायत की 12 ग्राम पंचायतों में सम्पन्न हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, विधायक बड़वारा भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

Yogendra Asati
24 Jan 2024
समारोह

जिले की 6 जनपद पंचायत की 12 ग्राम पंचायतों में सम्पन्न हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा

विधायक बड़वारा भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कटनी (25 जनवरी ) - विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत केंद्र शासन की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने बुधवार को जिले की 6 जनपद पंचायतों के 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत केवलारी में आयोजित शिविर के दौरान विधानसभा बड़वारा के विधायक सर्वश्री धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय ग्रामीणों सहित अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा बैंकों से जुडी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं अटल पेंशन योजना के अलग-अलग स्टॉल लगाये गये। स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाकर विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

जनपद पंचायत कटनी के शिविर केवलारी में जगदीश उर्मलिया उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कटनी, नितिन पांडे मंडल अध्यक्ष, विजय गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, अनिल पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष, जग्गी पटेल विकासखंड समन्वयक,खिलेश सार्वे उपयंत्री, एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही। अतिथियों के माध्यम से ग्राम पंचायत केवलारी में पार्क का निर्माण लागत 3.17 लाख, नल जल योजना 131.04 लाख, नल जल योजना ग्राम सर्रा लागत 43.63 लाख के कार्यों का भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ।

इन ग्राम पंचायतों मंे आयोजित हुई यात्रा

निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार बुधवार को जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बिचपुरा एवं करौंदीकलॉ, जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत गौरहा व कंडा मर्दानगढ, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के महगवां बड़खेरा व उमरियापान जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत केवलारी एवं छहरी, जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत पटौंहा व जमुनिया सहित जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत धवैया व जारारोडा पहुंची।