*जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न*
*उपार्जन, कृषि, मत्स्य, विद्युत और शिक्षा सहित पालन प्रतिवेदन पर हुई चर्चा और समीक्षा*
*जिला पंचायत अध्यक्ष,सीईओ उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों और अधिकारियों की रही मौजूदगी*
कटनी (24 दिसंबर)- मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बाई मेहरा, जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। सर्वप्रथम पिछली सामान्य सभा की बैठक के पालन प्रतिवेदन के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग वार सदन को विभागीय जानकारी एवं कृत कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके बाद निर्धारित एजेंडा के अनुसार उपार्जन, कृषि, मत्स्य पालन, विद्युत एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा हुई । जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदन में जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई चर्चा एवं विषय वस्तु पर तत्परतापूर्वक विधि सम्मत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करें, टालमटोल या लंबित रखने वाले अधिकारियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा, सदस्य अजय कुमार गोटिया, पंडित प्रदीप त्रिपाठी, प्रेमलाल केवट, कविता पंकज राय, प्रिया सिंह, संगीता देवी, रीना राकेश लोधी, माला मौसी और जनपद पंचायत बड़वारा की अध्यक्ष सुधा जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहकारिता,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,मत्स्य, विद्युत, जिला व्यापार उद्योग केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
*सामान्य प्रशासन की बैठक*
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा, जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत, उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा एवं सामान्य प्रशासन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में देर शाम तक चली बैठक में, पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई । जिला पंचायत के आय व्यय,मनरेगा के लेबर बजट आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न* *उपार्जन, कृषि, मत्स्य, विद्युत और शिक्षा सहित पालन प्रतिवेदन पर हुई चर्चा और समीक्षा* *जिला पंचायत अध्यक्ष,सीईओ उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों और अधिकारियों की रही मौजूदगी*