*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी, बुधवार और 2 जनवरी, गुरुवार को यहां आयोजित होंगे शिविर* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ और हितलाभ वितरण*

Yogendra Asati
31 Dec 2024
जनसुनवाई- समाधान

*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी, बुधवार और 2 जनवरी, गुरुवार को यहां आयोजित होंगे शिविर*

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ और हितलाभ वितरण*

कटनी (31 दिसंबर)-मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जारी कैलेंडर के अनुसार शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण कर उन्हें चिन्हित करते हुए अनवरत रूप से योजनाओं का लाभ और हितलाभ वितरण किया जा रहा है। आयोजित शिविरों में शिविर प्रभारी, सहयोगी दल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की कार्यवाही तत्परता पूर्वक कर रहे हैं। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को शिविरों में उपस्थित होकर पात्रता के अनुसार लाभ लेने की अपील की है।

*1 जनवरी, बुधवार को आयोजित होने वाले शिविर*

जारी कैलेंडर के अनुसार आज बुधवार को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत घनघरी कला और खड़ौला जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत कुआं और सलैया कुआं, ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा और महनेर में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को लाभान्वित कराया जाएगा।

*2 जनवरी, गुरुवार को आयोजित होने वाले शिविर*

2 जनवरी, गुरुवार को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत घघरी खुर्द और मझगवा फाटक, जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत रीठी,बड़वारा की ग्राम पंचायत करौंदी कला और कुआं, विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत बम्होरी और जिजनोडी, बहोरीबंद की ग्राम पंचायत निमास और अमोच , ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत मंगेली और पचपेढ़ी में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।