*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 24-25 जनवरी, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होने वाले शिविर* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु पात्र हितग्राहियों को कराया जाएगा लाभान्वित और किए जाएंगे हितलाभ वितरण*

Yogendra Asati
23 Jan 2025
जनसुनवाई- समाधान

*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 24-25 जनवरी, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होने वाले शिविर*

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु पात्र हितग्राहियों को कराया जाएगा लाभान्वित और किए जाएंगे हितलाभ वितरण*

कटनी (24 जनवरी)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत अंतिम श्रृंखला में 24 और 25 जनवरी, शुक्रवार तथा शनिवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार चिन्हित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किया जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाकर स्वीकृति पत्र और हितलाभ वितरित किए जाएंगे।

*24 जनवरी, शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर*

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 24 जनवरी शुक्रवार को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत तखला और इमलिया, रीठी की ग्राम पंचायत बडखेरा, बड़वारा की ग्राम पंचायत भदौरा और बसाड़ी, विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत जारारोड़ा और सिजहरा तथा जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मतवारा और सलैया फाटक में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाएगा।

*25 जनवरी,शनिवार को जनकल्याण शिविरों का आयोजन यहां होगा*

विकासखंड बड़वारा की ग्राम पंचायत बरछेंका और निगहरा तथा विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायत सिंहुडी (छपरा) और छपरा में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।