*शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत करेंगे विभागीय योजनाओं की समीक्षा* *एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने अधिकारियों को दिए निर्देश*

Yogendra Asati
11 Sep 2025
समीक्षा

*शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत करेंगे विभागीय योजनाओं की समीक्षा*

*एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने अधिकारियों को दिए निर्देश*

कटनी (11 सितंबर)- जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में शुक्रवार ,12 सितंबर को विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक अपराह्न 12 बजे से आयोजित होगी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम (एमडीएम), मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पंद्रहवां वित्त/पंचायत निर्माण, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना( वाटरशेड), जनसुनवाई सहित अन्य स्तरों पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा, विधि, आरजीएसए एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की बिंदुवार विस्तार से समीक्षा करेंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला पंचायत के सभी शाखा प्रभारी अधिकारी, सहायक यत्रियों, उपयंत्री, एपीओ, एएओ मनरेगा, बीसी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ब्लॉक मैनेजर (एनआरएलएम), समस्त जनपद शिक्षा केंद्रों के विकास खंड स्त्रोत समन्वयक को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर समीक्षा बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।