पोर्टल" के संबंध में दी गई जानकारी* *15 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा ‘कर्मयोगी आई गॉट पर सीखें सप्ताह*

Yogendra Asati
12 Sep 2025
कार्यवाही

*शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को "कर्मयोगी आई गॉट पोर्टल" के संबंध में दी गई जानकारी*

*15 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा ‘कर्मयोगी आई गॉट पर सीखें सप्ताह*

कटनी (12 सितंबर ) –शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के नवीन सभा कक्ष में कर्मयोगी आई गॉट पोर्टल और ऐप के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों को प्रारंभिक और आवश्यक जानकारी तथा प्रक्रियाओं से पीपीटी केमाध्यम से अवगत कराया गया। शासकीय कर्मचारियों को आई गॉट प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी और संविदा कर्मचारियों के लिए 15 से 19 सितंबर तक 'कर्मयोगी आई गॉट पर सीखें सप्ताह' का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी ने बताया कि सभी जिला अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को आई गॉट पोर्टल/ऐप के इ लर्निंग प्लेटफार्म पर जाकर कम से कम दो दो विषयों पर प्रशिक्षण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे । अधिकारियों कर्मचारियों को आई गॉट पोर्टल के संबंध में अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र ,नोडल अधिकारी श्री अनुराग मोदी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री सौरभ नामदेव की मौजूदगी में विस्तार से जानकारी दी गई एवं इसकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रश्न और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान अनुभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

ये अधिकारी सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों और समय सारणी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे। सभी विभागों और कार्यालयों के प्रमुखों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां के पंजीकृत कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

*आई गॉट पोर्टल*

सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने व उनके कौशल को बढ़ाने और आधुनिक शासन के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्‍य से भारत सरकार द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत आई गॉट पोर्टल लॉन्च किया गया था। यह एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों के कौशल और क्षमता विकास के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऑनलाइन लर्निंग मंच है जो विभिन्न कोर्स प्रदान करता है, ताकि कर्मचारी अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकें।