*उत्साह और जोश के साथ जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में हुए राष्ट्रगीत "वंदे-मातरम्" गायन के आयोजन*
*"सभी स्वदेशी अपनाएं" के सामूहिक संकल्प लिए गए*
(कटनी 8 नवंबर)- राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और जिला पंचायत की सीईओ एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के आयोजन बेहद उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की मौजूदगी में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् का गायन एवं *सभी स्वदेशी अपनाएं* इस आशय का संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया गया। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, सीईओ यजुवेंद्र कोरी, अभिषेक भार्गव ,संतोष पाठक एवं अन्य जनपद पंचायत कटनी में सीईओ प्रदीप सिंह अशोक चक्रवर्ती ,मनोज परोहा एवं अन्य जनपद पंचायतों में भी अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हुए।
*उत्साह और जोश के साथ जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में हुए राष्ट्रगीत "वंदे-मातरम्" गायन के आयोजन* *"सभी स्वदेशी अपनाएं" के सामूहिक संकल्प लिए गए*