*बदलाव का नेतृत्व* *स्थानीय सुशासन और महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज जनपद कटनी से* *प्रशिक्षण का आयोजन,तीन चरणों कटनी,ढीमरखेड़ा और बड़वारा में*

Yogendra Asati
11 Nov 2025
अन्‍य

*बदलाव का नेतृत्व*

*स्थानीय सुशासन और महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज जनपद कटनी से*

*प्रशिक्षण का आयोजन,तीन चरणों कटनी,ढीमरखेड़ा और बड़वारा में*

कटनी (11 नवंबर)- बदलाव का नेतृत्व, स्थानीय सुशासन और उससे परे महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज जनपद पंचायत कटनी से प्रारंभ हुआ। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर मंगलवार को द्वारका भवन कटनी में 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक, निर्वाचित महिला सरपंच, उप सरपंच एवं पंच पदाधिकारियों को नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आवश्यक जानकारी दी जाकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्री पंकज नामदेव, श्रीमती जया कोष्टी एवं बबीता सिंह एवं प्रशिक्षण लेने आई हुई निर्वाचित महिला प्रतिनिधि मौजूद रहीं।

*इन तिथियों में यहां होंगे प्रशिक्षण*

अवगत होवे कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक जिले की तीन जनपद पंचायतों में, तीन चरणों में 11 से 13 नवंबर तक जनपद पंचायत कटनी, 17 से 19 नवंबर तक ढीमरखेड़ा एवं 20 से 22 नवंबर तक जनपद पंचायत बड़वारा में तीन- तीन दिवसीय,निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

*ये है प्रशिक्षक*

सुश्री कौर ने तीन चरणों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने हेतु श्रीमती जया कोष्टी सहायक विकास खंड प्रबंधक एवं श्रीमती बबीता सिंह ब्लॉक समन्वयक को प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर के रुप में दायित्वों का निर्वहन करने हेतु अधिकृत किया है।