*मनरेगा योजना में प्रगति लाने जनपद पंचायत रीठी के सीईओ श्री सिंह ने गोदावरी की बगिया का किया निरीक्षण,ली जानकारी दिए आवश्यक निर्देश* *पीओ मनरेगा श्री चढ़ार ने विकासखंड ढीमरखेड़ा के कचनारी, करौंदी और पिंडरई पहुंच कर प्रगतिरत कार्यों का लिया जायजा*

Yogendra Asati
18 Dec 2025
निरीक्षण

*मनरेगा योजना में प्रगति लाने जनपद पंचायत रीठी के सीईओ श्री सिंह ने गोदावरी की बगिया का किया निरीक्षण,ली जानकारी दिए आवश्यक निर्देश*

*पीओ मनरेगा श्री चढ़ार ने विकासखंड ढीमरखेड़ा के कचनारी, करौंदी और पिंडरई पहुंच कर प्रगतिरत कार्यों का लिया जायजा*

कटनी (18 दिसंबर)- ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने हेतु रोजगार मूलक कार्यों को कराए जाने का सिलसिला जारी है। एक मां बगिया के नाम योजना के अंतर्गत जिले भर में स्वीकृत हितग्राहियों द्वारा पौधारोपित कर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल कर उन्हें तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायत रीठी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विविध प्रकार के रोजगार मूलक एवं एक बगिया मां के नाम कार्य प्रगतिरत है। गत दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी श्री आर0एन0 सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत बडगांव में एक बगिया मा के नाम हितग्राही गोदावरी/ विनोद के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण किया वहीं दूसरी ओर मनरेगा के परियोजना अधिकारी श्री ऋषिराज चढ़ार ने विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कचनारी, पिंडरई और करोंदी पहुंचकर निर्माणाधीन सीएनजी पोषण वाटिका, सामुदायिक भवन, सुदूर सड़क करौंदी का आकस्मिक निरीक्षण कर जायज़ा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

*लागत और स्वीकृति*

मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री भागीरथ पटेल ने बताया कि यह कार्य 2.69 लाख रूपये की लागत का स्वीकृत है जिसमें अब तक 20,500/- रूपये मजदूरी पर व्यय किया जा चुका है। कार्यस्थल पर हितग्राही द्वारा एक सैकड़ा से अधिक आम,आंवला,अमरूद और कटहल के फलदार पौधे रोपित किये गये है। पौधों की सुरक्षा हेतु कार्यस्थल पर तार फैंसिंग का कार्य कराया गया है। जनपद पंचायत रीठी सीईओ श्री सिंह ने पौंधों की सिचाई कर , उर्वरक का उपयोग करने, कार्यस्थल पर सूचना पटल लगाने एवं अतरवर्ती फसल उगाने हेतु हितग्राही को आवश्यक निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सर्व श्री भागीरथ पटेल, धर्मेंद्र पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत बडगांव गौरव शाह जूदेव, ग्राम रोजगार सहायक अरविन्द पटेल एवं हितग्राही श्रीमती गोदावरी आदि की मौजूदगी रही।