*"जल गंगा संवर्धन अभियान" का 19 मार्च को होगा आगाज़, जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शुरू होंगे जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य*
*जनप्रतिनिधियों और जनसमुदाय की मौजूदगी में कराएं आयोजन:- जिला पंचायत सीईओ*
*शीतल एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक प्याऊ का होगा शुभारंभ:- सुश्री कौर*
*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने तैयारियों और क्रियान्वयन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश*
कटनी (17 मार्च)- गुरुवार, 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन से *"जल गंगा संवर्धन अभियान"* 2026 के अंतर्गत जल संग्रहण संरचनाओं के कार्यों का आगाज प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन प्रतिनिधियों और जन समुदाय की मौजूदगी में किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं शीतल पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिले की समस्त जनपद पंचायतों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया जाए। जल स्रोतों एवं जल संरचनाओं की मरम्मत, साफ सफाई, गहरीकरण, जीर्णोद्धार एवं अन्य कराए जा सकने वाले कार्यों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करते हुए अभियान के दौरान जन भागीदारी एवं विभाग के निर्देशों के मुताबिक कराए जाकर पूर्ण कराएं। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की आयोजन और क्रियान्वयन हेतु आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026* 19 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून 2026 तक की अवधि में संचालित होगा । प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन समुदाय की उपस्थिति में जल संरक्षण व संवर्धन के एक कार्य को यथा संभव प्रारंभ किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश सैनी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तेज सिंह केशवाल, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, सहायक यंत्री , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारी और क्रियान्वयन के संबंध में जनपद पंचायत वार कटनी, बहोरीबंद, बड़वारा, विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा और रीठी से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी साप्ताहिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
*जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का करें आयोजन*
वीसी में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद पंचायत में स्थल चिह्नित करते हुए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विशाल जन समुदाय की मौजूदगी में जन भागीदारी से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की जाए। जनपद पंचायत स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार एवं उद्देश्यों की सार्थक पूर्ति हेतु बैठक आयोजित कर तैयारी एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाएं। सुश्री कौर ने निर्देशित करते हुए बारिश की एक एक बूंद को सहेज कर सुरक्षित रखना जन भागीदारी एवं हम सभी के संयुक्त प्रयासों से संभव है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का वॉश ऑन व्हील के माध्यम से साफ सफाई कराई जावे।
*अभियान के दौरान कराए जाने वाले कार्य एवं विभाग*
जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि अभियान के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत गत वर्ष कराए गए प्रारंभ कार्य खेत तालाब, अमृत सरोवर, ड्रग्वेल रिचार्ज, वाटर शेड के अंतर्गत चेक डैम एवं स्टॉप डेम की मरम्मत, प्राचीन एवं परंपरागत जल संग्रहण संरचनाओं की मरम्मत एवं नवीनीकरण एवं अन्य कार्यों को जन सहयोग से कराया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, उद्यानकी, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा, राजस्व, संस्कृति, जन अभियान परिषद आदि एवं अन्य अभियान के सहभागी विभाग रहेंगे।
*"जल गंगा संवर्धन अभियान" का 19 मार्च को होगा आगाज़, जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शुरू होंगे जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य* *जनप्रतिनिधियों और जनसमुदाय की मौजूदगी में कराएं आयोजन:- जिला पंचायत सीईओ* *शीतल एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक प्याऊ का होगा शुभारंभ:- सुश्री कौर* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने तैयारियों और क्रियान्वयन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश*