*"जल गंगा संवर्धन अभियान"का जिला स्तरीय कार्यक्रम चाका में*
कटनी (18 मार्च)- जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनीता रमेश मेहरा, उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक सोनी टंडन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं मौजूदगी में 19 मार्च गुरुवार को जनपद क्षेत्र कटनी की ग्राम पंचायत चाका में 11 बजे से आयोजित किया गया है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सहभागी विभाग के अधिकारियों एवं जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों, जन समुदाय की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत की जाएगी।
*"जल गंगा संवर्धन अभियान"का जिला स्तरीय कार्यक्रम चाका में*