*पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति प्रदान करने ढीमरखेड़ा में समीक्षा बैठक गुरुवार,9 अप्रैल को*

Yogendra Asati
08 Apr 2026
समीक्षा

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति प्रदान करने ढीमरखेड़ा में समीक्षा बैठक गुरुवार,9 अप्रैल को*

कटनी (8 अप्रैल)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं में प्रगति लाने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में गुरुवार,9 अप्रैल को समीक्षा बैठक जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी अध्यक्षता में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस ही जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने विभागीय योजनाओं को गति प्रदान करने समीक्षा बैठक में समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।श्री कोरी ने इसी अनुक्रम में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ गुरुवार, 9 अप्रैल को 12 बजे बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभारी, पंचायत समन्वय अधिकारी सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सहायक यंत्री और उपयन्त्रियों को जानकारी सहित उपस्थित होने निर्देश दिए हैं।