*वृंदावन ग्राम हेतु विधानसभा विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत बरन महगवां का हुआ चयन*
*जनपद पंचायत बड़वारा में स्कूल शिक्षा,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य योजना तैयार करने हुई बैठक*
कटनी (8 अप्रैल)- बुधवार को जनपद पंचायत बड़वारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा तेकाम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत वृंदावन ग्राम में कार्य योजना तैयार करने के संबंध में आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रत्येक विधानसभा में वृंदावन ग्राम के चयन हेतु जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, आजीविका मिशन, उद्यानिकी, जन जातीय कार्य, वेटरनरी, उद्योग रोजगार एवं कौशल उन्नयन, कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में विधानसभा विजयराघवगढ़ स्थित वृंदावन ग्राम बरन महगवां का चयन करते हुए कार्य योजना तैयार करने के संबंध में विस्तार से गहन चर्चा कर समीक्षा की गई। जनपद पंचायत बड़वारा की सीईओ सुश्री प्रभा तेकाम ने उपस्थित समस्त अन्य विभागों के अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार कार्य योजना तैयार कर नियत समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
*वृंदावन ग्राम हेतु विधानसभा विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत बरन महगवां का हुआ चयन* *जनपद पंचायत बड़वारा में स्कूल शिक्षा,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य योजना तैयार करने हुई बैठक*