*14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर जिले भर में आयोजित होगी ग्राम सभाएं*
*कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम सभाओं को आयोजित करने जारी किया आदेश*
*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने व्यापक प्रचार प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने ग्राम पंचायतों को दिए निर्देश*
कटनी (11 अप्रैल )- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक एवं मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत 14 अप्रैल 2026, अंबेडकर जयंती को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं को आयोजित करने के आदेश कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जारी किए हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम सभाओं में नियमित एजेंडा और स्थानीय कार्यसूची को सम्मिलित करते हुए पूर्व में नियुक्त स्थाई नोडल अधिकारियों के माध्यम से राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश नोडल अधिकारियों, ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को दिए हैं। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और समस्त ग्राम पंचायतों को पालन करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।
*14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर जिले भर में आयोजित होगी ग्राम सभाएं* *कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम सभाओं को आयोजित करने जारी किया आदेश* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने व्यापक प्रचार प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने ग्राम पंचायतों को दिए निर्देश*