"केंद्र और राज्य शासन के अभियानों में स्वैच्छिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता बेहद प्रभावी होने के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण- जिला पंचायत सीईओ* *सुश्री कौर की अध्यक्षता में स्वैच्छिक संगठनों की समीक्षा बैठक संपन्न*

Yogendra Asati
28 Apr 2026
समीक्षा

*केंद्र और राज्य शासन के अभियानों में स्वैच्छिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता बेहद प्रभावी होने के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण- जिला पंचायत सीईओ*

*सुश्री कौर की अध्यक्षता में स्वैच्छिक संगठनों की समीक्षा बैठक संपन्न*

कटनी (28 अप्रैल)- केंद्र सरकार और राज्य शासन द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के अभियानों में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं स्वैच्छिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता प्रभावी होने के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये बातें जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पंख कार्यक्रम (दृष्टि योजना) के अंतर्गत, स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से कहीं। सुश्री कौर ने कहा कि आप लोग उपलब्ध सीमित साधन, संसाधनों में शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने हाल में ही चल रहे राष्ट्रीय कार्य जनगणना एवं जल गंगा संवर्धन अभियान का जिक्र करते हुए सराहना की । इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों से की जा रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली और सुझाव साझा किए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कहा की फील्ड में आपको कार्य करने में आ रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराएं ताकि यथाशीघ्र यथोचित निराकरण किया जा सके। इसके पूर्व जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा संगठनों द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को दिखाया गया तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री केशवाल ने विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तेज सिंह केशवाल, बालमुकुंद मिश्रा,अरविंद शाह, राय मानव जीवन विकास समिति, पीपल संस्था, प्रथम संस्था, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी, समाज सेवा विकास संस्था साध्वी जनकल्याण समिति सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे वन, पर्यावरण, जल, ऊर्जा, जैविक और प्राकृतिक कृषि, नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला एवं बाल विकास विभाग सशक्तिकरण से संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिले के विभिन्न स्वेच्छिक संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।