*जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में प्रगति लाने ढीमरखेड़ा में जनपद पंचायत सीईओ श्री कोरी ने की समीक्षा*

Yogendra Asati
30 Apr 2026
समीक्षा

*जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में प्रगति लाने ढीमरखेड़ा में जनपद पंचायत सीईओ श्री कोरी ने की समीक्षा*

कटनी (30 अप्रैल)- जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी ने सेक्टर वार उपयन्त्रियों और योजना प्रभारी की ग्राम पंचायत वार विस्तार से समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वीकृत जल संरचनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति हेतु समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ श्री कोरी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर की पूर्णता और सीसी जारी,ई केवाईसी, फोटो अपलोडिंग, लेबर बजट, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवासों की पूर्णता, सर्वे, लंबित जांच प्रतिवेदन ,कचरा गाड़ी एवं वाटर कूलर के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होंने शाखा प्रभारी और सेक्टर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्यों में दो सप्ताह के अंदर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।