*ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशु एवं श्वान प्रबंधन हेतु सत्यापन करने अधिकृत होंगे ग्राम पंचायतों के सचिव*
कटनी (15 मई)- ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशु एवं श्वान प्रबंधन हेतु जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव को सत्यापन कर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत राज संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर *ग्राम पंचायत सचिव* सत्यापन कर्ता अधिकारी की नियुक्ति एवं उसका विवरण प्रेषित करने संबंधी जानकारी निर्धारित लिंक पर अति शीघ्र दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
*ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशु एवं श्वान प्रबंधन हेतु सत्यापन करने अधिकृत होंगे ग्राम पंचायतों के सचिव*