*जनकल्याण शिविर बड़वारा में 184 आवेदनों पर हुई कार्यवाही, नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही हुआ निराकरण* *विधायक बड़वारा ने किया हितलाभ वितरण, सुनी आम जन की समस्याएं*

Yogendra Asati
12 Jun 2026
जनसुनवाई- समाधान

*जनकल्याण शिविर बड़वारा में 184 आवेदनों पर हुई कार्यवाही, नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही हुआ निराकरण*

*विधायक बड़वारा ने किया हितलाभ वितरण, सुनी आम जन की समस्याएं*

कटनी (12 जून)- राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की मंशा के अनुसार शुक्रवार को सामुदायिक भवन बड़वारा में जनकल्याण शिविर का आयोजन हुआ जो 15 जून तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनकल्याण शिविर की नोडल अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने चिन्हित ग्राम पंचायतों में पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। जनकल्याण शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाए जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल एवं प्रदर्शनी का निरीक्षण विधायक बड़वारा श्री सिंह ने किया। जनजातीय विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य की मनमोहक और मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान विधायक श्री सिंह ने आम जनों की समस्याओं को सुना एवं तत्परता पूर्वक निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

*184 आवेदन पत्रों पर हुई कार्यवाही*

जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुश्री प्रभा तेकाम ने बताया कि आयोजित जन कल्याण शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, शिक्षा, विद्युत और जल संसाधन के कुल मिलाकर 184 आवेदन पत्रों पर निराकरण की करते हुए मौके पर ही नागरिकों को लाभान्वित कराया गया। विधायक श्री सिंह द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और प्रसूति सहायता के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं के हित लाभ वितरण किया। शिक्षा विभाग द्वारा अध्यनरत छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। विधायक श्री सिंह द्वारा सामुदायिक भवन मझगवां, धनवारा और लखाखेरा का लोकार्पण किया गया। जनपद सीईओ सुश्री तेकाम ने बताया कि शिविर में अभी आवेदक आवेदन दे रहे हैं। इसलिए आवेदन पत्रों की संख्या बढ़ सकती है।

*इनकी रही मौजूदगी*

जन कल्याण शिविर में सर्व श्री अनुभागीय अधिकारी राजस्व प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष बड़वारा और विलायत कला क्रमशः अनुराग गुप्ता और अजय सोनी, जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, हर्ष द्विवेदी, केतन गर्ग, तहसीलदार, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास और अन्य विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।