*कृषक हित सर्वोपरि, किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुगमता से कराएं - सुश्री कौर*
*रबी और खरीफ की तैयारी हेतु आयोजित एपीसी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी (12 जून)- रबी एवं खरीफ 2026-27 फसलों के उत्पादन,कार्यक्रमों और गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में कृषि उत्पादन समिति (एपीसी) बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, एमपी एग्रो, कृषि उपज मंडी समिति, बीज निगम और लीड बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा करते हुए सुश्री कौर ने खरीफ वर्ष 2026 की तैयारी हेतु प्रमुख खरीफ फसलों के प्रस्तावित क्षेत्रआच्छादन, उत्पादन और उत्पादकता की जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने धान की तुलना में लघुधान्य फसलों दलहन एवं तिलहन क्षेत्र विस्तार हेतु तैयार की गई कार्य योजना से अवगत कराया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कृषकों का हित सर्वोपरि है, उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए किसानों को सुगमतापूर्वक की ई विकास उर्वरक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद वितरण सुनिश्चित कराएं। सुश्री कौर ने जिले के डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो पेक्स में उर्वरक खाद के पर्याप्त भंडारण के निर्देश समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। इस दौरान कृषि विभाग से अरुणिमा सेन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
*आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीक का प्रयोग कर बढ़ाएं उत्पादन*
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने आधुनिक तकनीक से नरवाई प्रबंधन हेतु तैयार किए हुए कृषि यंत्रों सीडर,हैप्पीसीडर , रोपर कम कंबाइडर, स्ट्रा रीपर आदि का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने और उठाव करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
*निरीक्षण कर करें सघन जांच*
जिला पंचायत सीईओ ने बीज एवं खाद की गुणवत्ता और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अभियान चलाकर निजी विक्रेताओ की दुकानों का निरीक्षण कर सघन जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ऋणी कृषकों का सदृश्य फसल बीमा करने के साथ-साथ अन्य कृषक जो ऋणी नहीं है, उनका भी फसल बीमा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुश्री कौर ने खरीफ फसलों हेतु बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पेक्स के माध्यम से भंडारण करते हुए कृषकों को बीज वितरण कराने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
*कृषक हित सर्वोपरि, किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुगमता से कराएं - सुश्री कौर* *रबी और खरीफ की तैयारी हेतु आयोजित एपीसी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश*