*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में अमल शुरू*

Yogendra Asati
16 Mar 2024
कार्यवाही

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में अमल शुरू*

*आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए संपत्ति विरूपण और ईकेवाईसी की कार्यवाही प्राथमिकता से करें- समीक्षा बैठक में एसडीएम श्रीमती उईके और जनपद सीईओ श्री कोरी ने दिए निर्देश*

कटनी (15 मार्च कटनी)- जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में ईकेवाईसी का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने और लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही करने हेतु सख्ती से पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभाकक्ष में एसडीएम ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उइके की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी और नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन संयुक्त रूप से हुआ। एसडीएम द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत द्वारा शत प्रतिशत ई केवाईसी का कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश बैठक में उपस्थित लोक सेवकों को दिए। जनपद पंचायत के सीईओ यजुबेंद्र कोरी द्वारा लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए संपत्ति विरूपण की कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में झंडा बैनर पोस्टर हटाते हुए फोटोग्राफ शेयर करेंगे और आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही नागरिकों को मुनादी और व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से सूचित करेंगे। इस दौरान योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी समीक्षा हुई। न्यूनतम प्रगति एवं लापरवाही बरसाने वाली ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में तहसीलदार, सीडीपीओ एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।