लोकतंत्र की मशाल कार्यक्रम का आयोजन कर दिया मतदान का संदेश* *कलेक्ट्रेट परिसर में सीईओ श्री गेमावत ने बटन दबाकर प्रज्वलित की लोकतंत्र की मशाल, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होकर, करें सभी मतदान*

Yogendra Asati
18 Apr 2024
निर्वाचन

*लोकसभा चुनाव 2024, कटनी करेगा वोट*

*लोकतंत्र की मशाल कार्यक्रम का आयोजन कर दिया मतदान का संदेश*

*कलेक्ट्रेट परिसर में सीईओ श्री गेमावत ने बटन दबाकर प्रज्वलित की लोकतंत्र की मशाल, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होकर, करें सभी मतदान*

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने महापर्व पर भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की करी अपील*


कटनी (17 अप्रैल)- आगामी लोकसभा निर्वाचन के मतदान की तिथियां 19 अप्रैल और 26 अप्रैल 2024 को मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु मतदाताओं को प्रेरित और जागरूक करने की मंशा से जिले भर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री शिशिर गेमावत ने मतदान करने का संदेश देने हेतु लोकतंत्र की मशाल को इलेक्ट्रॉनिक रिमोट का बटन दबाकर प्रज्वलित किया तथा मतदाता शपथ दिलाई। इस दौरान श्री गेमावत ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होकर आप सभी निष्पक्ष,निर्विघ्न बिना किसी लालच के निडर होकर मतदान करें और अपनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए जन-जन तक मतदान करने का संदेश देवें। स्वीप के नोडल अधिकारी श्री शिशिर गेमावत ने सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से भय मुक्त होकर सपरिवार शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हेतु मतदान में सभी की सहभागिता आवश्यक है। मतदान दिवस के दिन सभी लोग आवश्यक रूप से मतदान करें और कराएं। आपका एक वोट अमूल्य होने के साथ बेहद महत्वपूर्ण है।

*यह रहे मौजूद*

लोकतंत्र की मशाल के कार्यक्रम में चित्रा प्रभात,डीपीसी के.के.डेहरिया, वनश्री कुर्वेति, ज्योति सिंह , पूजा द्विवेदी, सीईओ प्रदीप सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेंद्र सिंह, मीडिया अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, संजीव कुमार खरद, माधुरी गर्ग,धनराज चौधरी, नरेश राठौर, गोद फ्रिज किस्पोट्टा, बालमुकुंद मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, अरविंद शाह, आर के तिवारी बलराम दाहिया,प्रदीप जैन,उमेश सोनी और अन्य अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।।