*मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पुख्ता एएमएफ सुविधा उपलब्ध कराएं -सीईओ श्री गेमावत*

Yogendra Asati
19 Mar 2024
निर्वाचन

*मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पुख्ता एएमएफ सुविधा उपलब्ध कराएं -सीईओ श्री गेमावत*

*समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए निर्देश*

कटनी (19 मार्च)- संसदीय क्षेत्र क्रमांक 12 शहडोल, विधानसभा क्षेत्र 91 बड़वारा में 19 अप्रैल को एवं संसदीय क्षेत्र क्रमांक 8 खजुराहो विधानसभा क्षेत्र 92 विजयराघवगढ़, 93 मुड़वारा और 94 बहोरीबंद में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों और मतदाताओं की सुविधा हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। जारी पत्र में सीईओ श्री गेमावत ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुविधाओं जैसे रैंप, व्हीलचेयर,कुर्सी टेबल, लाइट ,पंखा ,पानी ,मतदान केंद्र का विवरण दर्शन आने वाला सूचना पटल, शौचालय, चिकित्सा किट, मतदाताओं के बैठने हेतु छाया और कुर्सी टेबल तथा सुगम पहुंच मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जनपदों के सीईओ को दिए हैं एवं प्रत्येक मतदान केंद्र का व्यक्तिगत निरीक्षण करते हुए एमएफ की सुविधा की व्यवस्था कर मतदान केंद्रवार प्रतिवेदन उपलब्ध कराए जाने को कहा है।