जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने मंडी परिसर पहुंचकर मतदान दलों के सकुशल वापसी की ली पल-पल की जानकारी*

Yogendra Asati
27 Apr 2024
निर्वाचन

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने मंडी परिसर पहुंचकर मतदान दलों के सकुशल वापसी की ली पल-पल की जानकारी*

*दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोक सेवकों के काउंटरों पर पहुंच प्रोत्साहित कर बढ़ाया हौसला*


कटनी (27 अप्रैल)- लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत खजुराहो संसदीय क्षेत्र के तीनों विधानसभाओं के दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद, ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण से वापसी के उपरांत जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर शुक्रवार की देर रात तक मतदान दलों की सकुशल वापसी की जानकारी ली। इस दौरान सीईओ श्री गेमावत ने काउंटरों पर पहुंचकर सामग्री जमा वितरण दल और मतदान दलों से संवाद किया। समस्या बताई जाने पर तत्परता पूर्वक मौके पर ही निदान किया। सीईओ ने निर्वाचन कार्य का दायित्व का निर्वहन कर रहे काउंटरों पर पहुंचकर प्रोत्साहित कर हौसला अफजाई की। नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी,सेक्टर प्रभारी, प्रशिक्षण टीम के मास्टर ट्रेनर्स, सामग्री जमा कर रहे मतदान दलों, कम्युनिकेशन प्लान और कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी दे रहे अधिकारियों कर्मचारियों से बातचीत कर, विधानसभा वार हो रही गतिविधियों और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सीईओ श्री गेमावत ने चुनाव प्रशिक्षण टीम की सराहना करते हुए वेल्डन कहा। श्री गेमावत ने तीनों विधान सभाओं के लोकसभा निर्वाचन सफलता पूर्वक संपन्न होने पर पूरी इलेक्शन टीम का आभार जता कर धन्यवाद कहा।