*ग्राम पंचायतों के आश्रित गांवों में दूसरे दिन भी ग्रामसभाओं का हुआ आयोजन*
*नागरिकों की सहभागिता से एजेंडा पर हुई चर्चा*
कटनी (17 अगस्त)- कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जारी आदेश के अंतर्गत, जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिलेभर की ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। नागरिकों की सहभागिता से नियुक्त नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी एजेंडे पर चर्चा हुई। दूसरे दिन भी ग्राम सभाओं में ग्राम सभा सदस्यों की उपस्थिति उत्साह जनक रही। ग्राम सभा सदस्यो ने बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ग्राम के विकास के लिए अपनी-अपनी बात रखी।
*ग्राम पंचायतों के आश्रित गांवों में दूसरे दिन भी ग्रामसभाओं का हुआ आयोजन*