*सभापति श्री गौंटिया की अध्यक्षता में संचार संकर्म समिति की बैठक संपन्न*
कटनी (11 सितंबर)- जिला पंचायत के सभा कक्ष में बुधवार को संचार संकर्म समिति की बैठक सभापति श्री अजय कुमार गौंटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आदिम जाति कल्याण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं वाटरशेड के अंतर्गत वर्ष 2022-23 से अब तक के कराए गए स्वीकृत ,निर्माण कार्यों की जानकारी, आय व्यय, नियमों और शर्तों के संबंध में अधिकारियों द्वारा सदन को विस्तृत जानकारी दी गई। सभापति श्री गौंटिया ने विभाग वार प्राप्त जानकारी की समीक्षा की और अधिकारियों से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पूर्ण कराए जाने को कहा। संचार संकर्म समिति की बैठक में सदस्य सर्व श्री प्रेमलाल केवट, मनोनीत सदस्य श्री रंगलाल पटेल और राजेश हल्दकार सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और पीएचई के कार्यपालन यंत्री , जिला शिक्षा अधिकारी , डीपीसी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।
*सभापति श्री गौंटिया की अध्यक्षता में संचार संकर्म समिति की बैठक संपन्न*