*हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती* *जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, विजयराघवगढ़ सहित सभी

Yogendra Asati
01 Dec 2025
समारोह

*हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती*

*जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, विजयराघवगढ़ सहित सभी जनपद पंचायतों में श्रीमद्भगवद गीता पाठ के आयोजन*

कटनी (1 दिसंबर) - अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के पावन पर पर जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, विजयराघवगढ़ सहित अन्य जनपद पंचायतों में भी श्रीमद् भगवद गीता पाठ के भव्य आयोजन किए गए। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सीएम राइज स्कूल झिंझरी में आयोजित श्रीमद् भागवत गीता पाठ के आयोजन में भाग लिया। जनपद पंचायत मुख्यालय ढीमरखेड़ा विजयराघवगढ़ सहित अन्य जनपद पंचायतों में भी गीता पाठ के गरिमामई आयोजन हुए। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा द्वारा आयोजित पान उमरिया के कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ढीमरखेड़ा श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ ब्रतेश जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही। आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने श्री मद भगवत गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों का सस्वर गीता पाठ किया। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर हर्ष एवं उल्लास के साथ गरिमा पूर्ण तरीके से आयोजन हुए जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की सराहनीय उपस्थिति रही।