*जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को*
कटनी (22 अप्रैल)- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को दोपहर 12 से जिला पंचायत के सभा कक्ष आयोजित होगी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में स्वयं उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। सामान्य सभा की बैठक में पूर्व की बैठक के पालन प्रतिवेदन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग विभाग से संबंधित संचालित विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति चर्चा होगी।
*जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को*