*ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के सुदृढ़ और व्यवस्थित संचालन हेतु तकनीकी दक्षता में वृद्धि हेतु जनपद स्तरीय तकनीकी अमले को किया गया प्रशिक्षित*

Yogendra Asati
15 Jun 2026
अन्‍य

*ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के सुदृढ़ और व्यवस्थित संचालन हेतु तकनीकी दक्षता में वृद्धि हेतु जनपद स्तरीय तकनीकी अमले को किया गया प्रशिक्षित*

कटनी (15 जून)- ग्रामीण नागरिकों को नियमित,पर्याप्त और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के सुदृढ़ और व्यवस्थित संचालन हेतु जनपद स्तरीय तकनीकी अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के बल्क ग्रामों की योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु तकनीकी दक्षता में वृद्धि हेतु जिला पंचायत के सभा कक्ष में सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी मास्टर ट्रेनर ने समस्त जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री और उपयंत्रियों को नल जल योजनाओं के रखरखाव, देखभाल और संधारण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे तकनीकी अधिकारियों के प्रश्नों का समाधान किया।