*डीएमएफ से स्वीकृत मेजर मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता,समय सीमा और दस्तावेजीकरण पर करें फोकस - सुश्री कौर*

Yogendra Asati
15 Jun 2026
समीक्षा

*डीएमएफ से स्वीकृत मेजर मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता,समय सीमा और दस्तावेजीकरण पर करें फोकस - सुश्री कौर*

कटनी (15 जून)- शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के स्वीकृत मेजर मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता, नियत समय सीमा और दस्तावेजीकरण पर विशेष फोकस करें। बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्यों की पूर्णता यथाशीघ्र हो यह ध्यान देने की आवश्यकता है। उपयंत्री और ग्राम पंचायतों के सचिव बेहतर समन्वय स्थापित कर स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) से स्वीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्वीकृत मेजर मरम्मत कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने हेतु आयोजित बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों से कहीं। सुश्री कौर ने उपयंत्रियों और ग्राम पंचायतों के सचिवों से कार्य स्थल पर आ रही कठिनाईयों और समस्याओ को साझा करने को कहा। आयोजित बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य, संबंधित जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, कार्यक्षेत्र के उपयंत्री और ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।