*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत "गंगा दशहरा" के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जन भागीदारी से प्राचीन जल संरचनाओं और घाटों की हुई साफ सफाई* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर पानी की एक-एक बूंद को सहेजने उठे हजारों हाथों ने किया श्रमदान... अभियान बना जन आंदोलन*

Yogendra Asati
25 May 2026
अन्‍य

*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत "गंगा दशहरा" के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जन भागीदारी से प्राचीन जल संरचनाओं और घाटों की हुई साफ सफाई*

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर पानी की एक-एक बूंद को सहेजने उठे हजारों हाथों ने किया श्रमदान... अभियान बना जन आंदोलन*

कटनी (25 मई)- जल गंगा संवर्धन के अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जल की एक-एक बूंद को सहेजने जल संरक्षण और संवर्धन के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों का आयोजन सतत रूप से जारी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलेगा। सोमवार को गंगा दशहरा पर्व पर कलश यात्रा पूजन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, जागरूक नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। गांव-गांव जल संरक्षण के लिए जन आंदोलन के स्वरूप में उठे हजारों हाथों ने जन सहभागिता से प्राचीन जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने घाटों, बावड़ियों और तालाबों की साफ सफाई करने सामूहिक श्रमदान किया। समस्त जनपद पंचायतों कटनी, रीठी, बड़वारा, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायतों में गंगा दशहरा के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन की गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान जल की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लेते हुए पानी की महत्ता को जन प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने प्रतिपादित किया।

*सांस्कृतिक संध्या*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों के क्रियान्वयन के पश्चात गंगा दशहरा आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

*बड़वारा में विधायक श्री सिंह ने किया श्रमदान*

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पर्यटन स्थल हनुमान धाम पठरा तालाब में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा श्रमदान कर गंगा दशहरा पर्व में शामिल होकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से सप्ताह में कम से कम एक दिन हनुमान तालाब की सफाई करने श्रमदान करने की अपील की। विधायक बड़वारा श्री सिंह ने अन्य ग्रामीण जनों से भी अन्य धार्मिक स्थलों और तालाबों की नियमित रूप से श्रमदान के द्वारा साफ सफाई करने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बड़वारा श्री अनुराग गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवा शर्मा मानव जीवन विकास समिति से श्री निर्भय सिंह, जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा तेकाम एनआरएलएम के स्व सहायता समूह,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।