*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगा ग्राम सभाओं का आयोजन* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

Yogendra Asati
04 Jun 2026
अन्‍य

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगा ग्राम सभाओं का आयोजन*

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

कटनी (4 जून)- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार,पांच जून को ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायतों के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने ग्राम सभाओं का आयोजन नियुक्त नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में कराने हेतु निर्देशित किया है। सुश्री कौर ने ग्राम सभाओं में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों, एसबीएम- जी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता, स्व सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों , सफाई कर्मियों, महिलाओं, युवाओ, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों, कमजोर समूहों और समुदाय आधारित संगठनो और स्थानीय संस्थाओं की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने आयोजित होने वाली ग्राम सभा में नियमित एजेंडा बिंदुओं के साथ स्थानीय कार्य सूची (विषय) को शामिल करते हुए ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश दिए हैं।

*एजेंडा जिन पर चर्चा होगी*

ग्राम सभाओं में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत पंचायत राज, राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी,मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान कल्याण और कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएँ आदि विषय सम्मलित है।