**विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिवार ने किया वृक्षारोपण; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प**
कटनी (5 जून)- विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन हुआ । वैश्विक थीम को ध्यान में रखते हुए, समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
अभियान की शुरुआत संस्था के श्रीमति मेघा मौर्य, कार्यपालन यंत्री, द्वारा पौधा लगाकर की गई। इसके बाद सभी विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और औषधीय पौधे (जैसे- नीम, पीपल, तुलसी, और गुलमोहर) रोपे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री आर के जैन, अनुविभागीय अधिकारी, श्री रोहित गौतम, उपयंत्री, श्री रजत मौर्य संभागीय लेखा अधिकारी, एवम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
**एक कर्मचारी, एक पौधा’ संकल्प* प्रत्येक कर्मचारी ने न केवल एक पौधा लगाया, बल्कि उसकी पूरी देखभाल और संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी ली।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पानी बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यालय प्रबंधन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
**विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिवार ने किया वृक्षारोपण; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प**