*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का दिया संदेश*

Yogendra Asati
05 Jun 2026
समारोह

*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का दिया संदेश*

कटनी (5 जून)- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत परिसर में मां की बगिया 2.0 के तहत *"एक पेड़ मां के नाम"* अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए और हमारे भविष्य के लिए का जिक्र करते हुए कहा कि पौधों को लगाकर उनकी देखभाल और सुरक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारना है। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य और अन्य अधिकारियों ने भी अशोक ओर पॉम के पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। इस दौरान परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, योगेंद्र कुमार असाटी, धनराज चौधरी ,नरेश राठौर और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।