*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति करने वाले चेकर अधिकारियों का हुआ सम्मान* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने को कहा*

Yogendra Asati
23 Jan 2026
समारोह

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति करने वाले चेकर अधिकारियों का हुआ सम्मान*

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने को कहा*

(कटनी -) आप सभी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे टू सत्यापन का कार्य लक्ष्य हासिल कर बेहतर तरीके से किया। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आप सभी से अपेक्षा है कि भविष्य में भी आप शासकीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन इसी प्रकार पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ करें। इस आशय के विचार जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा चेकर अधिकारियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। अवगत होवे कि जिले भर की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चेकर अधिकारियों द्वारा सत्यापन कार्य किया जा रहा है। निर्धारित समय 15 जनवरी 2026 तक आवंटित ग्राम पंचायत में 100% सत्यापन कार्य पूर्ण करने वाले पचास चेकर अधिकारियों और अन्य संबंधित लोक सेवकों को जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। जनपद पंचायत कटनी के आठ, रीठी के आठ, बड़वारा के सात, बहोरीबंद के छ, ढीमरखेड़ा के सात एवं विजयराघवगढ़ के तरह लोक सेवकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ मृगेंद्र सिंह मौजूद रहे। चेकर अधिकारी के दायित्व का निर्वहन खंड पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक विकासविस्तार अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, उपयंत्रियों, ब्लॉक समन्वयक, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।